फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: केंद्रीय मंत्री ने सड़कों का किया मुआयना बोले-अतिक्रमण पर चलेगा चाबुक

विज्ञापन
1004 करनाल में सड़क के निरीक्षण के बाद मेयर से बातचीत करते सांसद मनोहर लाल। - फोटो : 1004
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ जाते समय घरौंडा के बाद करनाल शहर में भी रुके। यहां भाजपा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से मिलने के बाद अधिकारियों से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। इसके बाद उन्होंने उन सड़कों का मौका मुआयना भी किया, जिन्हें सिर्फ 21 गड्ढों वाली सड़क के पैचवर्क की बजाय 2.43 करोड़ की लागत से सड़क की मरम्मत का बजट बना दिया था। केंद्रीय मंत्री के सड़क देखने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि नूर महल चौक वाली स्मार्ट रोड बनने के साथ-साथ अनधिकृत अतिक्रमण हटाने का कार्य भी शीघ्र शुरू हो सकता है।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल शनिवार को चंडीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनका संसदीय क्षेत्र पानीपत से ही शुरू हो गया तो वह पानीपत और घरौंडा में रुकने के बाद करनाल के भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर इन दिनों बाबा अमरनाथ की तीर्थ यात्रा पर गए हुए हैं। सांसद आए भी बिना किसी सूचना के थे, इसलिए कुछ लोग ही यहां मिले। आनन फानन तीनों मनोनीत पार्षदों को बुला लिया। उन्हें मनोनयन की बधाई दी और मेहनत से जनसमस्याओं को निराकरण और विकास को लेकर कार्य करने की सीख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे। यहां मेयर रेणू बाला गुप्ता, ब्रज गुप्ता व सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा और ईलम सिंह ने उनका स्वागत किया। यहीं पर उन्होंने उपायुक्त उत्तम सिंह व अन्य अधिकारियों को बुला लिया। जिसमें शहर व जिले के विकास को लेकर चर्चा की। जो कार्य अधूरे हैं, उन्हें गंभीरता से लेकर शीघ्र पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें