फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुराना बस अड्डा परिसर में खुल सकती है पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज एसपी और रोडवेज जीएम बैठक कर करेंगे मंथन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। पुराना बस अड्डा परिसर में बंद हुई पुलिस चौकी दोबारा शुरू हो सकती है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसपी गंगाराम पूनिया ने शुक्रवार को रोडवेज जीएम कुलदीप सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में चौकी शुरू करने और बस अड्डा परिसर में बढ़ते अपराध की स्थिति को लेकर भी नियंत्रण होगा।

पुराना बस अड्डा परिसर में पुलिस चौकी बंद होने के बाद यहां अपराध बढ़ गया था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया था। मई माह में ही दो बार चाकू चलने के मामला सामने आने के बाद 25 मई के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और प्रशासन से पुलिस चौकी खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर संज्ञान लेने के बाद मंगलवार को रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह ने भी एसपी को पत्र लिखकर बस अड्डे परिसर में दोबारा चौकी शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद अब वीरवार को एसपी गंगाराम पूनिया ने रोडवेज जीएम को इस विषय पर बैठक रखी है। इस बैठक में ही चौकी शुरू करने की प्रक्रिया और बस अड्डा परिसर की व्यवस्था पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन




खराब हालत को किया उजागर

बस अड्डा परिसर में चाकू चलने के बाद बढ़ते अपराध, अड्डा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे से पूरी निगरानी न होना, विवाद होने पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेबस होते रोडवेज कर्मियों की स्थिति, शरारती तत्वों की ओर से मारपीट आदि को अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर किया। जून 2023 से पुराना बस अड्डा परिसर की पुलिस चौकी बंद है, तब से यहां पर अपराध बढ़ा है। वाहन चोरी, छेड़छाड़, मारपीट और झगड़ों के रोजाना कई मामले सामने आते हैं। इनमें से ज्यादातर मामलों में पुलिस तक शिकायत भी नहीं पहुंचती। इसके अलावा मई माह में ही चाकू व तलवार चलने के भी दो मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें पुलिस केस तक दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें