फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: माइनिंग कंपनी ने खेतों में डाला रेत, किसान भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम ने रुकवाया काम, भाकियू देगी धरना
विज्ञापन

फोटो:

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुस्तफाबाद गांव में माइनिंग कंपनी की ओर से जमीन पर जबरन रेत डालने से किसान भड़क गए हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि माइनिंग कंपनी ने प्रशासन की मिलीभगत से बिना किसी लिखित एग्रीमेंट के उनकी जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास किया है। वीरवार को जब अधिकारियों की मौजूदगी में कंपनी के कर्मचारी गांव पहुंचे और खेतों में रेत डालने लगे तो किसानों ने एकजुट होकर विरोध किया। इस दौरान हंगामे का वीडियो भी किसानों ने रिकॉर्ड किया जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
किसान सुमित कुमार, राम सिंह और राजपाल ने बताया कि सरकार ने क्षेत्र में रेत खनन की अनुमति दी है लेकिन संबंधित कंपनी केवल एक किसान से ही एग्रीमेंट कर सकी है। बाकी किसान अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं। इसके बावजूद कंपनी जबरन उनके खेतों में रेत डालने पहुंच गई।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि उन्होंने पहले भी इस मामले में तहसील प्रशासन और एसडीएम कार्यालय को लिखित शिकायत दी थी कि वे अपनी जमीन खनन कार्य के लिए नहीं देना चाहते। इसके बावजूद माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों और अफसरों ने भारी पुलिस बल के साथ खेतों में घुसकर कार्रवाई की।
किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन भी सामने आ गई है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि किसानों की बिना अनुमति एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और माइनिंग विभाग का रवैया किसानों के हितों के खिलाफ है। रतन मान ने बताया कि छह जून को भाकियू की टीम मुस्तफाबाद पहुंचेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने चेताया कि यदि किसानों पर दबाव बनाया गया या जमीन हड़पने की कोशिश की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम करनाल को एक बार फिर लिखित शिकायत सौंपी, जिसके बाद फिलहाल खेतों में रेत डालने का काम रुकवा दिया गया है। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि किसानों की सहमति के बिना कोई कार्य नहीं होगा और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें