फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस की बढ़ाई जाएगी गश्त, एसपी करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अब दिन ही नहीं रात को भी पुलिस चौकन्ना रहेगी। पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। अब रात के समय शहर की सड़कों, चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती और गश्त का पुलिस अधीक्षक जायजा लेंगे। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारणिया ने कहा है कि वह रात को किसी भी समय किसी भी थाने, चौकी का निरीक्षण कर सकते हैं। शहरवासियों को सुरक्षा मुहैया करवाना पुलिस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने शनिवार रात को शहर की सड़काें, चौक चौराहों और थाने चौकियों का दौरा किया था। इस दौरान शहर में पुलिस की चौकसी नजर नहीं आई। इस समाचार को अमर उजाला ने अपने 9 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारणिया ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों से तुरंत गश्त पर रहने वाली ईआरवी और राइडरों का रिकॉर्ड तलब किया। हर चौकी, थाने, चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों का भी ब्योरा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें