आर्य समाज मंदिर सेक्टर 6 से रैली निकालते सदस्य। स्वयं
करनाल। महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव व बोधोत्सव की सूचना देने के लिए आर्य केंद्रीय सभा ने सोमवार को आर्य समाज मंदिर सेक्टर-6 से विशेष वाहन रैली निकाली। इसका नेतृत्व महामंत्री स्वतंत्र कुकरेजा व ओपी सचदेवा ने किया जबकि सभा के प्रधान आनंद सिंह आर्य ने ध्वज दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि 11 को शोभायात्रा और 12 फरवरी शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। वाहन रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइक, कार, जीप और अन्य वाहन ओम ध्वज से सुसज्जित होकर ऋषि जन्मोत्सव व बोधोत्सव मनाने का संदेश देते हुए शहर के सभी मुख्य मार्गों से गुजरे। सभी ने केसरिया पगड़ी व ओम टोपी पहनी हुई थी। जगह-जगह पुष्प वर्षा से रैली का स्वागत किया और प्रसाद वितरण भी किया। रैली में वेदमित्र आर्य, ओमप्रकाश आर्य, वेद खुराना, सुरेश अरोड़ा, महेश आर्य, हरेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे। ब्यूरो