फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सवा दो करोड़ रुपये की लूट में कोई सुराग नहीं हासिल कर सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-16 में सोना कारोबारी आदिक यशवंत पाटिल के साथ हुई सवा दो करोड़ रुपये (2.10 करोड़ रुपये का डेढ़ किलो सोना और 15 लाख रुपये नकद) की लूट के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस यह भी नहीं पता लग पाई है कि वारदात के पीछे किसी गैंग का हाथ है या फिर नशेड़ी लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस वारदात स्थल के नजदीक और रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। इसमें सीआईए की तीनों टीम और थाना शहर की टीम शामिल है। वारदात के बाद पुलिस ने बाजार और आसपास पहरा कड़ा किया है। सेक्टर-16 स्थित सोना कारीगर के घर के नजदीक और सराफा बाजार में लगातार पुलिस की गश्त जारी है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द इस वारदात को सुलझा लेगी। दूसरी ओर वारदात में घायल हुए सोना कारोबारी आदिक का इलाज मोहाली के निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत में पहले से कुछ सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की जांच के लिए डीएसपी राजीव कुमार ने पुलिस की पांच टीमों का गठन किया था। इसमें सीआईए की टीमों के अलावा थाना शहर की टीम शामिल है। हर टीम को अलग-अलग काम दिया गया है। वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस सबसे अहम कड़ी सीसीटीवी फुटेज को मानकर जांच कर रही है। टीमों ने सोमवार को जुंडला गेट की तरफ से जाटों गेट तक की सभी दुकानों के बाहर लगे और जाटों गेट के सामने सेक्टर-16 में सामुदायिक केंद्र की तरफ जाने वाली सड़क पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस ने कई जगहों से फुटेज को कब्जे में लिया। ताकि उस समय ज्यादा आवाजाही करने वालों की लोकेशन और पहचान की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें