फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पूर्व सीएम मनोहर लाल के शिक्षक संवाद का विरोध करने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शिक्षक संवाद कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह समेत करीब 25 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने में बैठा लिया, जबकि करीब 20 कार्यकर्ताओं को गाड़ी में ले जाकर उत्तर प्रदेश की सीमा पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में पूर्व मुुख्यमंत्री मनोहर लाल का अध्यापक संवाद कार्यक्रम था। कांग्रेस नेता इसे नियम विरुद्ध बताकर विरोध कर रहे थे। कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में कई कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध करने के लिए ऑडिटोरियम की ओर बढ़े तो पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोक हिरासत में ले लिया।
त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल का शिक्षक संवाद कार्यक्रम चुनाव आयोग के नियमों के विरुद्ध है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद इस तरह के कार्यक्रम नहीं किए जा सकते। इसी को लेकर वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनोहर लाल से मिलने के लिए ही मंगलसेन ऑडिटोरियम पहुंचे थे, जहां से कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने जबरदस्ती बाहर निकाल दिया और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम ने स्वयं स्कूलों से अध्यापकों को आमंत्रित किया। इन स्कूलों में वोटिंग के लिए बूथों की व्यवस्था होती है। आरोप लगाया कि बूथों को प्रभावित करने और अध्यापकों को लालच देने के लिए मनोहर लाल ने अध्यापक संवाद कार्यक्रम रखा।
उन्होंने बताया कि एक दिन पहले असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर अध्यापक संवाद कार्यक्रम पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता उमेश पांडे ने सिविल लाइन थाने में कांग्रेस क्षेत्र प्रभारी प्रदीप मान को कांग्रेस नेताओं से मिलने के लिए भी भेजा। मौके पर अंशुल लाठर, पराग गाबा, ललित अरोड़ा, रानी कांबोज, रोहित जोशी, दया प्रकाश, टिंकू वर्मा, राजिंद्र अरोड़ा, पवन शर्मा, परमजीत भारद्वाज विनोद शर्मा, निम्मी सलमानी, नीरज निर्मल, प्रेम मलवानिया, एडवोकेट अमनदीप सिंह, सर्वजीत नडाना, अनिल शर्मा, रामधारी व जिलेराम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें