फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रंजिश में फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
मौके पर पहुंच कर जांच करती एफएसएल की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। घीड़ गांव में वीरवार देर रात को पुरानी रंजिश में सचिन की कनपटी पर पिस्टल रखने और फायरिंग के आरोपी शेरगढ़ निवासी अमित को कुंजपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार बरामद करेगी। इसके अलावा उसके दूसरे साथी आरोपी भोला को गिरफ्तार करेगी। कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि पुरानी रंजिश और आपसी बहस के चलते अमित ने घीड़ निवासी सचिन पर पिस्टल तान दी थी और दीवार पर चार राउंड फायर किए थे। जब आरोपी से बचते हुए शिकायतकर्ता बाहर निकलने लगा, तभी घीड़ निवासी और आरोपी अमित के दोस्त भोला ने शिकायतकर्ता का गला पकड़ कर सबक सिखाने की धमकी दी। शिकायतकर्ता आरोपी से छुटकर अपने घर की तरफ भाग गए और परिजन को बुलाया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में सामने आया कि एक माह पूर्व गांव के एक सैलून में सचिन और आरोपी भोला के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। शिकायतकर्ता सचिन ने आरोपी भोला को थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें