फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्मैक बेचने वाले नशा तस्कर को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 30 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। थाना शहर पुलिस टीम ने स्मैक बेचने के आरोप में उत्तर प्रदेश के शामली के जहांपुर गांव निवासी आरोपी अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि छह नवंबर को पुलिस टीम ने आरोपी आकिब को 52.70 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नशीले पदार्थ को अली मोहम्मद से खरीद कर लाया था। संवाद
विज्ञापन

नशे के कैप्सूल के साथ किए गिरफ्तार
करनाल। असंध के रतक रोड से सीआईए असंध की टीम ने खांडाखेड़ी गांव निवासी दो आरोपी राहुल और अजमेर को 37.92 ग्राम ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। इन कैप्सूल का उपयोग नशे के लिए किया जाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ असंध थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सीआईए असंध के इंचार्ज सुलिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से 120 ट्रामाडोल कैप्सूल (37.92 ग्राम) बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कैप्सूल को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से खरीदकर आगे बेचने के लिए लाते थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें