फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जमीनी विवाद में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

Sun, 29 Mar 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। मुंडोगढ़ी गांव में चार एकड़ जमीन के विवाद में वीरवार को हुए दोहरे हत्याकांड में घराैंडा थाना पुलिस लगातार अन्य 38 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अभी छह ही आरोपी पकड़े गए हैं। कई आरोपियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपियों कामिल, मेहताब, सद्दाम व अफसर और दूसरे पक्ष के गयूर व वाजिद से पूछताछ की जा रही है। इन आरोपियों की निशानदेही पर लगातार पुलिस मुंडोगढ़ी व अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वीरवार को मुंडोगढ़ी में जमीन पर कब्जे के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच खूब ईंट-पत्थर चले थे। इस दौरान तीन राउंड हवाई फायर भी हुए थे। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसमें वाहिद (62) और सबीरा (50) की माैत हो गई थी। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मृतक वाहिद के भतीजे अलीशान की शिकायत पर सुलेमान, शेरदीन, हरूण, इलताफ, मेहताब,काला, असलम, कामिल, अनवर, सदाम, मनवर, अफसर, सबिरा, मेहरबान, जुनेद, खालिद, फारूक, सरबर, सुफियान के खिलाफ हत्या, मारपीट, शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

घराैंडा थाना पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में आरोपी चार आरोपी कामिल, मेहताब, सद्दाम व अफसर को गिरफ्तार किया था। साबिरा (50) की हत्या मामले में इलताफ की शिकायत पर दर्ज हत्या की प्राथमिकी में आरोपी गयूर व वाजिद को गिरफ्तार किया गया था। घरौंडा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि छह आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें