फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तरावड़ी में पुलिस और हड़ताली सफाई कर्मचारी आमने-सामने

विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों और पुलिस के बीच तनातनी हो गई। विरोध के दौरान पुलिस पर कच
विज्ञापन
तरावड़ी। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तरावड़ी में एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए अपना रोष जाहिर किया। मौके पर पुलिस बल की तैनाती के चलते स्थिति पर नजर रखी गई। पुलिस और कर्मचारियों के आमने-सामने होने से कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस समाधान नहीं निकाला जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि किसी भी हाल में सफाई कार्य नहीं करने दिया जाएगा। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों के विरोध के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जगह जगह सड़कों, गालियों मे कूड़े के ढेर लग गए हैं। आसपास वातावरण दूषित व दुर्गंध फैल रही है। संवाद
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों और पुलिस के बीच तनातनी हो गई। विरोध के दौरान पुलिस पर कच

नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों और पुलिस के बीच तनातनी हो गई। विरोध के दौरान पुलिस पर कच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें