फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्लंबर ने महिला से दुष्कर्म करके बनाया वीडियो, वायरल करने की दी धमकी

Sun, 07 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ असंध के गांव अरडाना निवासी आरोपी प्लंबर रोशनलाल ने दुष्कर्म किया। महिला की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे कई साल से ब्लैकमेल कर रहा है। रामनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जून, 2021 में आरोपी प्लंबर रोशनलाल ने उनके घर पर काम किया था। इस दौरान आरोपी ने उनका मोबाइल नंबर लिया और उनके पास फोन करने लगा। आरोपी ने उन्हें असंध में कैथल रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उनके साथ जबरदस्ती की और वीडियो बना ली।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि वीडियो की जानकारी उसे तब मिली, जब प्लंबर ने धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी उन्हें अलग-अलग 21 जगहों पर ले गया। सभी जगह आरोपी ने उन्हें अपनी पत्नी बताया और उनके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी के साथ किसी भी तरह का संबंध रखने से मना किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि जब उन्होंने शिकायत देने की बात कही तो आरोपी ने उसे और उनके बेटे को जान से मार देने की धमकी दी। रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें