फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने मांगे प्लॉट

Tue, 11 Feb 2014 12:00 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा ने सोमवार को कोयल कांप्लेक्स में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही गुहला में धरना दे रहे कर्मचारियों की समस्या के समाधान का भी आदेश दिया। 915 में से केवल 180 नियमित कर्मचारियों की स्थिति पर उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि शेष कर्मचारी भी शीघ्र नियमित हो सकें। बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर अधिकारियों की मौजूदगी में हंगामा हुआ।
विज्ञापन


बैठक में गुहला-चीका में नगर पालिका कर्मचारियों को हटाए जाने, कैथल में कर्मचारियों को पक्का किए जाने, कर्मचारियों को सौ-सौ गज के प्लॉट दिए जाने, झाड़ू भत्ता 100 रुपये दिए जाने, कर्मचारियों से ली जाने वाली बेगार को बंद किए जाने जैसी मांगें रखी गईं। बैठक में खूब हंगामा हुआ। एक कर्मचारी ने पार्षद पर पैसे हड़पे का आरोप लगाया। इस शिकायत पर डीसी ने पार्षद का नाम बताने को कहा तो कर्मचारी चुप्पी साध गए। वहीं सफाई अभियान कमेटी के चेयरमैन पुनीत चौधरी ने भी आयोग के सामने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था की पूरी जानकारी रखी। इस अवसर पर डीसी एनके सोलंकी, एसपी कुलदीप सिंह यादव, एडीसी अरविंद मल्हान, उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया, डीआरओ राजबीर धीमान, मंगत राम सहोत्रा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती, जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद आंतिल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, सुरेंद्र रांझा एडवोकेट, नगर पालिकाओं के प्रतिनिधि, सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सदस्य के पिता ने बैठक को संबोधित किया
कोयल कांप्लेक्स में हुई बैठक में डीआईपीआरओ रणधीर शर्मा, डीसी एनके सोलंकी द्वारा आयोग के सदस्य का स्वागत करने के बाद सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा के पिता ने ही बैठक को आधे घंटे तक संबोधित किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की वर्दी, वेतन आदि मुद्दों को लेकर जमकर खिंचाई की जिस कारण आयोग के सामने समस्या रखने के लिए आए लोगों को इंतजार करना पड़ा। वहीं अधिकारी भी चुपचाप उनकी बात सुनते हुए नजर आए।
विज्ञापन


वाल्मीकि बस्तियों का दौरा
बैठक में आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा ने कहा कि  सफाई कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा की जाएगी। आयोग का प्रयास रहेगा कि सफाई कर्मचारियों को जरूरी सुविधाएं मिले। उन्होंने बताया कि कैथल में ठेके पर रखे गए कर्मचारियों को नियमित करवाए जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जिला में सफाई कर्मचारियों से वर्दी भत्ता, वेतन तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा प्रशासन के अधिकारियों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद सहोत्रा ने कैथल शहर की विभिन्न वाल्मीकि बस्तियों का दौरा किया। उन्होंने वार्ड नंबर 27 में वाल्मीकि बस्ती का दौरा किया तथा गलियों में सीवरेज डलवाने तथा पानी निकासी के बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्ती में गलियों को पक्के करने के कार्य करने का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अन्य बस्तियों का भी दौरा किया तथा पीने के पानी, बिजली व्यवस्था, गलियों से पानी निकासी आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें