फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एथलेक्टिस प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जींद के पंडू पिंडारा गांव में 12 से 14 सितंबर तक होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एथलेक्टिस हरियाणा की ओर से जींद के पंडू पिंडारा गांव में आठवीं हरियाणा स्टेट ओपन जूनियर एथलीट चैंपियनशिप 2024 का आयोजन होगा। यह आयोजन जींद के पंडू पिंडारा गांव में में 12 से 14 सितंबर तक होगा, जिसमें अंडर 14, 16, 18 व 20 आयु वर्ग के पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

एथलेक्टिस हरियाणा के सचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि इस चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी 35वीं नॉर्थ जोन एथलेक्टिस चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता सात से नौ अक्तूबर को धर्मशाला, हिमाचल में आयोजित करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी हरियाणा एथलेक्टिस की अधिकारिक वेबसाइट www.haryanaathletics.com पर आठ सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंडर-20 व 18 के खिलाड़ियों के प्रति हेड शुल्क 600 रुपए व अंडर 14 व 16 आयुवर्ग के खिलाड़ियों के लिए 300 रुपए शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन


इन आयु समूहों के खिलाड़ी करें आवेदन
- अंडर 20-10 अक्तूबर 2004 से नौ अक्तूबर 2006 तक जन्मे खिलाड़ी।
- अंडर 18-10 अक्तूबर 2006 से नौ अक्तूबर 2008 तक जन्मे खिलाड़ी।
- अंडर 16-10 अक्तूबर 2008 से नौ अक्तूबर 2010 तक जन्मे खिलाड़ी।
- अंडर 14-10 अक्तूबर 2010 से नौ अक्तूबर 2012 तक जन्मे खिलाड़ी।

ये प्रतियोगिताएं होंगी
दौड़ : 100, 200, 400, 1000, 110, 400 मीटर हर्डल रेस, तीन हजार मीटर स्टिपलीचेज व 10 हजार मीटर मैराथन।
कूद : 60 मीटर लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप। इसके अलावा लड़कों व लड़कियों के भाला फेंक, गोला फेंक, हेमर थ्रो व पॉल वैलेट के भी मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें