फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैश अवार्ड के लिए खिलाड़ी विभागीय पोर्टल पर करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैश अवार्ड के लिए खिलाड़ी विभागीय पोर्टल पर करें आवेदन01 अप्रैल 2024 के बाद की प्रतियोगिताओं के लिए पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन, पूरा साल खुला रहेगा पोर्टल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर


करनाल। मान्यता प्राप्त राज्य, राष्ट्रीय, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियन गेम्स सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उनको नकद पुरस्कार देगी। ये पुरस्कार कैश अवार्ड के तहत दिए जाएंगे। इसके लिए खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है। ये आवेदन खेल विभाग के पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार होंगे। इससे पहले यह प्रक्रिया ऑफलाइन थी और खिलाड़ियों को खेल विभाग में आवेदन करना होता था। जिससे कई बार जानकारी के अभाव में कुछ खिलाड़ी आवेदन से वंचित रह जाते थे।

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि खेल विभाग की तरफ से कैश अवार्ड प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। ये पोर्टल पूरे वर्ष खुला रहेगा। खिलाड़ी 01 अप्रैल 2024 और उसके बाद की प्रतियोगिताओं के लिए पोर्टल द्वारा आवेदन कर सकते हैं। कोई भी पदक विजेता खिलाड़ी प्रमाणपत्र आने के बाद में इस राशि के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन प्रक्रिया आने से जहां खिलाड़ियों का समय बचेगा, वहीं जिला कार्यालय के चक्कर लगाने से भी निजात मिलेगी। विभाग के पोर्टल पर नाम कैश अवार्ड मैनेजमेंट सिस्टम का विकल्प चयन करना होगा। खिलाड़ी प्रतियोगिता समाप्त होने बाद ही नकद इनाम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें