फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेढ़ वर्ष बाद खिलाड़ियों को मिला खुराक भत्ता

Tue, 02 Dec 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
विज्ञापन

करनाल।
पिछले सत्र की खेल नर्सरियों के करीब 1800 खिलाड़ियों को एक साल के अभ्यास के बाद खुराक भत्ता जारी हुआ है। सत्र 2024-25 की 68 खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को भत्ते का इंतजार था। करीब डेढ़ साल के बाद भत्ता जारी हुआ है जबकि सत्र 2024-25 नर्सरियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। नए सत्र की खेल नर्सरी शुरू हो चुकी हैं।
यह भत्ता खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान मासिक दिया जाना था ताकि वह बेहतर खुराक लेकर खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। विभाग की ओर से जिले की सभी खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को आयु वर्ग के हिसाब से प्रतिमाह 1500 से 2000 हजार रुपये भत्ता तय है। खेल विभाग की ओर जिले के खिलाड़ियों के लिए नवंबर माह में दो करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ। खिलाड़ियों ने खेल नर्सरियों में एक सत्र अभ्यास किया, अपने बैंक खाता खुलवाए, नर्सरी में हाजिरी भी लगी मगर 19 माह तक खुराक भत्ते का इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन




प्रदेश में वर्ष 2021 में हुई थी भत्ते की शुरुआत
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 में खेल नर्सरी योजना लागू की थी। योजना के तहत एक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन करने के बाद उन्हें खुराक भत्ता दिया जाता है ताकि खेलों के अभ्यास के बाद खिलाड़ी अच्छा पोषण ले सकें। सरकारी व निजी खेल नर्सरी अप्रैल माह से संचालित की जा रही हैं। खेल नर्सरियों में एक कोच भी होता है उसे भी मासिक वेतन दिया जाता है।



8-14 साल के खिलाड़ी को मिलते हैं 1500 रुपयेइस सत्र में कर्ण स्टेडियम की ओर से 82 खेल नर्सरियां संचालित की जा रही हैं। इनमें से 29 सरकारी व 53 निजी नर्सरी हैं। सत्र 2025-26 के 2050 खिलाड़ियों को भी अभी तक खुराक भत्ता नहीं मिला है। खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को प्रतिमाह खुराक भत्ता आयु वर्ग के हिसाब से मिलता है। 8 से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को 2000 रुपये की राशि हर महीना दी जाती है।
विज्ञापन


-




पिछले सत्र की खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को खुराक भत्ता जारी कर दिया है। इस सत्र के खिलाड़ियों को भी अप्रैल माह का खुराक भत्ता दिसंबर माह में ही जारी कर दिया जाएगा। खेल नर्सरियों की ओर से खिलाड़ियों की प्रतिमाह हाजिरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाती है। मुख्यालय की ओर से बजट मिलते ही यह जारी कर दिया जाता है। - राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें