फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैडमिंटन टूर्नामेंट में पांच राज्यों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
- बी-24 अकादमी में 13 अक्तूबर को होंगे विभिन्न आयु वर्ग के वेटरन मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। बैडमिंटन टूर्नामेंट में पांच राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। बी-24 अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा ने बताया कि प्रतियोगिता 13 अक्तूबर को लिबर्टी समूह की ओर से आयोजित की जाएगी।
इन राज्यों में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश व तीन केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कशमीर, चंडीगढ़ व दिल्ली के खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। इस दौरान वरिष्ठ आयु वर्ग के सम्मिलित आयु वर्ग के वेटरन मुकाबले होंगे। इनमें 30 से 75 साल आयु वर्ग तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। यह मुकाबले सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक निर्मल विहार स्थित बी-24 अकादमी के सभी 10 कोर्ट पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी में नरेंद्र कुकरेजा, रवि भाटिया, रमेश शर्मा, गौरव गोयल, गुलशन बजाज, डॉ. पीसी तिवारी, मुकेश मदान, जसपाल सिंह, एडवोकेट यश चोपड़ा, केवल कृष्ण, पुनीत मगु, मास्टर दीपक शामिल हैं। इसमें कम से कम 30 आयु वर्ग व ज्यादा से ज्यादा 75 आयु वर्ग तक के खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ी को लिबर्टी के जूते तथा रनरअप को टी-शर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें