फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू पसार रहा पैर, आठ मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को भी आठ मरीज मिले हैं। ऐसे में डेंगू का आंकड़ा 112 तक पहुंच चुका है। सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की कतार लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा गतिविधियों को तेज कर दिया है। उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा को तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है।
साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि जिले में गठित टीमों ने 10,68,291 घरों में डेंगू के लार्वा खंगाले। इनमें से 6711 घरों में लार्वा मिले और 3401 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 4167 संदिग्ध मरीजों में से अब तक 112 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार इलाज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें