फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के पिलरों से टकराई बस, 12 घायल

Tue, 13 May 2014 12:16 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास एक बाइक सवार को बचाते हुए हरियाणा राज्य परिवहन की बस का संतुलन बिगड़ गया। इससे बस टोल टैक्स के लिए बनाए गए पिलरों से जा टकराई। बस में सवार लगभग एक दर्जन सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को लगभग 11 बजे बस चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी। बसताड़ा टोल प्लाजा के पास एक बाइक सवार ने अचानक उल्टी दिशा में कट मार दिया। इसे बचाने के चक्कर में बस का संतुलन खराब हो गया। संतुलन खराब होने पर बस टोल टैक्स के लिए बनाए पिलरों से जा टकराई। बस के पिलरों से टकराने से सवारियों में अफरातफरी मच गई। इससे बस में सवार लगभग एक दर्जन सवारियाें का मामूली चोटें आईं। जिनको प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें