फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर छीनी कार, फिर लूटी दुकान

Wed, 29 Mar 2017 12:12 AM IST
karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सालवन में दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर एक ज्वेलर्स को बंधक बनाकर कार लूट ली। इसके बाद वही कार में ज्वेलर्स की दुकान की पड़ी चाबी से दुकान का ताला खोलकर वहां रखे लाखों रुपये के चांदी के गहनों को लेकर फरार हो गए। ज्वेलर्स को आसपास के लोगों ने दुकान का ताला खुला होने की सूचना दी। दुकान से 4 किलो चांदी और इनवर्टर बैटरी नहीं मिली। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गौरव निवासी दरबारा कॉलोनी वार्ड 8 असंध ने बताया कि उसका गांव मुनक में पिछले तीन साल से उसकी मेहता ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 27 मार्च शाम को गांव सालवन के पास 2 अज्ञात व्यक्तियों ने पिस्टल दिखकर उसकी गाड़ी छीन ली थी। उसने इसकी सूचना सालवन पुलिस चौकी को दी थी। उसकी गाड़ी में दुकान की सारी चाबियां थी। मंगलवार सुबह उसे सूचना मिली थी कि उसकी दुकान के ताले खुले हुए हैं। जब उसने जाकर देखा तो दुकान में रखी लगभग चार किलो चांदी और इनवर्टर बैटरी नहीं मिला। गौरव ने आरोप लगाया कि दुकान में चोरी उन्हीं लोगों ने की है। जो उसकी गाड़ी छीनकर ले गए थे। घरौंडा पुलिस ने दो अज्ञात युवकों को खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें