बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कुरुक्षेत्र में आयोजित विराट व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली जाते हुए यहां सेक्टर-9 स्थित श्री कृष्ण धाम मंदिर में पहुंचे और मत्था टेका। इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानांनद जी महाराज ने अमित शाह का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इससे पहले, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का स्वागत किया। इस दौरान बंद कमरे में अमित शाह और ज्ञानानंद महाराज ने गुफ्तगू की। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, हैफेड के चेयरमैन और घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव अशोक सुखीजा, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री वेदपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता जगमोहन आनंद, अशोक भंडारी, समाज सेवी बृज गुप्ता, केडीबी के सदस्य राकेश नागपाल, यशपाल ठाकुर, जनक पोपली, अनिल गुलाटी, नवीन बत्तरा, दीपक धवन आदि मौजूद रहे।
इससे पहले, सुबह अमित शाह का घरौंडा के टोल टैक्स पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्ण देव काम्बोज, हैफेड के चेयरमैन और घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी आदि मौजूद रहे।