फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी : आज लगेगी मेधा सूची, आठ अगस्त से दूसरा चरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोपहर तक अधिसूचना और देर शाम तक अनंतिम मेधा सूची का होता रहा इंतजार
विज्ञापन


- उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जारी की पीजी की संशोधित दाखिला अधिसूचना



- 24 अगस्त तक दो चरणों में चलेगी दाखिला प्रक्रिया, 11 कॉलेजों में पीजी की हैं 2380 सीटें

- सीटों से दोगुना तक आ चुके आवेदन



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। करीब तीन दिन के इंतजार के बाद उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने वीरवार की शाम को पीजी यानी स्नातकोत्तर की आगामी दाखिला प्रक्रिया को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, वीरवार को ही पहली अनंतिम मेधा सूची जारी की जानी थी लेकिन देर शाम तक सूची जारी नहीं हो पाई। ऐसे में दोपहर तक विद्यार्थियों को अधिसूचना और रात तक मेधा सूची का इंतजार रहा।

नई अधिसूचना के अनुसार, वीरवार को अनंतिम और शुक्रवार यानी दो अगस्त को फाइनल मेधा सूची जारी की जानी है। इस सूची में जिस विद्यार्थी का नाम आएगा, वे छह अगस्त तक फीस जमा करा दाखिला ले सकेंगे। कॉलेजों में 24 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया चलाई जाएगी। नई अधिसूचना में भी दाखिले के लिए पहले चरण में ही मेरिट लिस्ट जारी होगी। जबकि दूसरे चरण में ओपन काउंसिलिंग के तहत ही दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन


करनाल जिले में 11 पीजी कॉलेज हैं, जहां 2380 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा। इस बार आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को 14 दिनों का समय दिया गया था। 30 जुलाई तक सीटों से करीब दो गुना से ज्यादा आवेदन आए हैं। कॉलेज प्रबंधकों को शुक्रवार को पीजी की पहली अनंतिम और फाइनल मेधा सूची एक साथ जारी होने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन




ओपन काउंसलिंग के दूसरे सप्ताह में लगेगा जुर्माना

मेरिट लिस्ट के हिसाब से दाखिला प्रक्रिया इस बार एक ही चरण की रखी गई है। दूसरे चरण में सिर्फ ओपन काउंसलिंग के माध्यम से ही रिक्त सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। इसके दो चरण बनाए गए हैं। पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान के अनुसार, स्नातक की तर्ज पर इसमें भी पहले सप्ताह के दौरान 100 रुपये लेट फीस लगेगी। जबकि दूसरे सप्ताह में इस 100 रुपये लेट फीस के साथ-साथ प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये अलग से जुर्माना लगेगा।



ऐसे चलेगी काउंसलिंग

पहला चरण

- 02 अगस्त : पहली मेरिट लिस्ट लगेगी (फाइनल)।

- 02 से 06 अगस्त तक : फीस जमा होगी।

दूसरा चरण

- 08 अगस्त : पहले चरण में शेष बचे विद्यार्थियों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग होगी।

- 08 अगस्त : पंजीकरण के लिए शाम को दाखिला पोर्टल दोबारा खुलेगा।

- 09 से 16 अगस्त : 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ शेष रिक्त बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी।

- 17 से 24 अगस्त : विलंब शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन शुल्क के साथ शेष रिक्त बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी।





किस पीजी कॉलेज में कितनी सीटें

कॉलेज

सीटें

राजकीय पीजी कॉलेज
450

राजकीय कॉलेज मटकमाजरी
120

राजकीय कॉलेज असंध
30

राजकीय कन्या कॉलेज रेलवे रोड
245

केवीए डीएवी महिला
300

डीएवी पीजी कॉलेज
370

दयाल सिंह कॉलेज
365

गुरु नानक खालसा कॉलेज
240

आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा
120

जीवनचानन महिला असंध
80

ग्रीनवुड डिग्री कॉलेज
60





राजकीय पीजी कॉलेज में एमकॉम में सर्वाधिक आवेदन

कोर्स

सीटें
आवेदन

एमए अर्थशास्त्र

60
64

एमए अंग्रेजी

60
141

एमए इतिहास

60
112

एमए जनसंचार
40
26

एमए मनोविज्ञान
60
86

एमकॉम

60
186

एमएससी कंप्यूटर साइंस
40
87

एमएससी गणित
40
99

पीजी डिप्लोमा फिजियोथेरेपी
30
44
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें