फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पेट्रोल-डीजल और गर्मी से सब्जियों-फलों के दाम बढ़े, रसोई का बजट बिगड़ा

Mon, 01 Jun 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदती महिला संवाद
विज्ञापन
करनाल। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने और पेट्रोल-डीजल के लगातार ऊंचे दामों का असर आम आदमी की रसोई पर दिख रहा है। पिछले 15 दिनों में सब्जियों और फलों के दामों में 20 से 40 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई है। गर्मी के कारण भी सब्जियों को नुकसान हो रहा है, जिससे कीमतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

मंडी और स्थानीय बाजार में टमाटर, प्याज, नींबू, हरी मिर्च और मौसमी फल सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। बाहरी राज्यों से सब्जियों और फलों की खेप कम हुई है। डीजल की कीमतों में वृद्धि से ट्रक भाड़ा 18-20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इससे खुदरा बाजार पर सीधा असर पड़ रहा है।
मंडी में खरीदार कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। चेन्नई से नींबू और नासिक से प्याज आती है। घीया व तोरी 30-32 रुपये से 40-45 रुपये किलो हो गई है। लहसुन 80 रुपये से बढ़कर 150-200 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन



दाम बढ़ने के कारण
सब्जी विक्रेता राकेश ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ा है। अधिक गर्मी से कई सब्जियां खराब हो रही हैं। इससे लागत और सब्जियों का नुकसान हो रहा है। विक्रेता दाम बढ़ाने को मजबूर हैं। ग्राहक कम दाम वाली सब्जियां ही खरीद रहे हैं।

सब्जियों के नए दाम
सब्जी विक्रेता सचिन के अनुसार, पिछले 15 दिनों में सब्जियों के दाम काफी बढ़े हैं। नींबू 50 रुपये से 80 रुपये किलो हो गया है। प्याज 100 रुपये में पांच किलो की जगह अब ढाई किलो मिल रही है। अदरक 40 रुपये से 60 रुपये किलो और मिर्च 30 रुपये से 40-50 रुपये किलो बिक रही है। आलू के दाम 18 रुपये से घटकर 12 रुपये किलो हुए हैं।
विज्ञापन



सब्जियों के नाम पंद्रह दिन पहले का रेट वर्तमान का रेट



नींबू 50 80 रुपये किलो



घीया 30 40-45 रुपये किलो



तोरी 40 45-50 रुपये किलो



शिमला मिर्च 30 50-55 रुपये किलो



करेला 40 50-60 रुपये किलो



प्याज 100 का पांच किलो 100 का ढाई किलो



आलू 18 रुपये किलो 12 रुपये किलो



अदरक 40 60 रुपये किलो



लहसुन 80 150-200 रुपये किलो



खीरा 30 40-50 रुपये किलो



पीला पेठा 40 50 रुपये किलो

पलवल 60 70-80 रुपये किलो
मिर्च 30 40-50 रुपये किलो
(पुरानी सब्जी मंडी और नई अनाज मंडी में थोक मूल्य)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें