फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सूरज की तपिश से बचाएंगे बादल, बूंदाबांदी से भी मिलेगी राहत

Mon, 01 Jun 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दिनभर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा चलने से रविवार को मौसम सुहावना बना रहा। तापमान में आई गिरावट से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे सप्ताह मौसम ऐसा ही रह सकता है। बादल छाने से धूप से राहत मिलेगी। दो से तीन दिन बूंदाबांदी और तेज हवा चलने की संभावना है। इससे भी गर्मी से राहत मिलेगी। सप्ताह के अंत में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन



रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से रविवार रात से सोमवार तक बूंदाबांदी की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती हैं। दो और तीन जून को भी तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए खेतों में सिंचाई, दवा छिड़काव और अन्य कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।



मौसम विशेषज्ञ मदन खिचड़ का कहना है कि जून के शुरुआती सप्ताह में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा। कभी बादल, कभी धूप और कहीं-कहीं हल्की बारिश जैसे हालात देखने को मिल सकते हैं। गर्मी का असर फिलहाल कम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आगामी मौसम का पूर्वानुमान :



मौसम का पूर्वानुमान



01 जून
21.0
- 32.0
बादल छाए रहेंगे।



02 जून
23.0
- 36.0
बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।



03 जून
24.0
- 38.0
बादल छाए रहेंगे।



04 जून
25.0
- 38.0
बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।



05 जून
25.0
- 39.0
बादल छाए रहेंगे।



06 जून 27.0
- 40.0
मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें