फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी सेंटरों में गड़बड़ी, जांच शुरू

Sun, 09 Mar 2014 12:17 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर के खादी आश्रम और प्रेम नगर के खादी ग्राम सेवा मंडल में अनियमितताओं के आरोपी की जांच शुरू हो गई है। सेंटरों पर आरोप है कि इनमें 15 सालों से रुई की कोई खरीद नहीं हुई, जबकि रिकार्ड में वर्ष 2012-13 में 1094 क्विंटल कच्ची रूई खरीद दिखाई गई है।
विज्ञापन


काछवा के आरटीआई कार्यकर्ता प्रदीप कुमार भाटिया ने दोनों संस्थानों में चल रहे घोटालों की आशंका के मद्देनजर अंबाला स्थित मुख्यालय में शिकायत की थी।

प्रदीप भाटिया ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से आश्रम और मंडल की ओर से रूई की कोई खरीद हुई ही नहीं, जबकि रिकार्ड में वर्ष 2012-13 में 1094 क्विंटल कच्ची रूई खरीद की गई। रूई विक्रेताओं के नामों में मैंबर्ज आरके इंडस्ट्रीज, मै. बनारसी दास श्रीनारायण करनाल, मैर्ज मोली इंटरप्राइजिज शामिल हैं। रूई खरीद करके कहां पिनाई कराई गई, उसके नाम पते विभाग के पास नहीं हैं।

प्रदीप ने विभाग को लिखा है जिन 52 बुनकरों के नाम दिए गए हैं, वे सब फर्जी हैं। इस सारे मामले की जांच निष्पक्षता से की जाए। खादी ग्रामोद्योग अंबाला के सह विकास अधिकारी अमरनाथ और ऑडिटर धनेश कुमार आरोपों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें