फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कांग्रेस विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 09 Mar 2014 12:12 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य सुरेश गुप्ता मतलौडा के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ पदयात्रा के नाम पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर की सड़कों पर रोष जताया और डीसी बलराज सिंह को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व रामलीला ग्राउंड में जनसभा का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेश गुप्ता ने कहा कि करनाल के मतदाताओं के साथ यहां के जन प्रतिनिधियों ने हमेशा धोखा किया है।

अपने स्वार्थ को ध्यान में रखकर यहां के लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया वे धोखेबाज और अवसरवादी जनप्रतिधियों को चुनावों में सबक सिखाएं। उन्होंने करनाल की समस्याओं को उठाने के लिए एक दिसंबर को जन जागृति पद यात्राओं के मुहिम की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत लगभग 40 हजार लोगों से संपर्क किया। कल्पना चावला मेडिकल कलेज 100 एकड़ में बने इसकी मांग को लेकर तैयार किए ज्ञापन पर लगभग 20 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


ज्ञापन में उन्होंने सामान्य अस्पताल पुराने स्थान पर बनाने, करनाल की सभी कालोनियां अधिकृत कराने, लाइन पार एरिया में 25 बिस्तरों का अस्पताल व सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनवाने, रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनवाने, गरीब कन्याओं के विवाह के लिए सरकार एक लाख का अनुदान दिलवाने, शहरी गरीब लोगों के लिए 50 गज का रिहायशी प्लाट मुफ्त दिलवाने, करनाल में बस स्टैंड जीटी रोड पर बनवाने, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सब्जी मंडी बनवाने, करनाल को चावल हब के रूप में विकसित कराने, जूता उद्योग के लिए विशेष जोन स्थापित कराने, पेंट, केमिकल और फार्मा उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से औद्योगिक क्षेत्र विकसित कराने, हुडा तथा हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में पचास प्रतिशत भूखंड और मकान स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित कराने की मांग रखी गई है।

विधायक पर अनदेखी का आरोप
सुरेश गुप्ता मतलौडा ने कहा कि शहर के विकास कार्य विधायक द्वारा शिलान्यास करने तक सीमित हैं। विधायक को चुनावी साल में शहर की याद आ रही है। इसके लिए यहां के मतदाता उनको जवाब देंगे। पद यात्रा में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुखराम बेदी, संजीव कांबेाज एडवोकेट, जगदीश भोगडा़, विजय चावला, सुभाष बंसल, रमेश सहौता, मदन गुर्जर सरपंच, जोगेंद्र नली, प्रवीण गोयल, भूषण गर्ग,  विजय गुलाटी, मनविंद सिंह, जोगेंद्र वाल्मीकि, नरेंद्र मित्तल, कृष्ण गोपाल, बिट्टू संधू, अश्विनी कौचर, राजकुमार धानक, विजय सैनी, चमेल सरपंच, करतारा राम, जीत राम, संगीता दुआ, प्रीति सचदेवा, पारुल, रामदीन, गुरविंद्र हंस, संजीव खुराना, गुरपाल सिंह, गुरबाज लाडी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें