फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लोगों रंगदार जमाने की या क्यूकर चाल पछाणी जागी...

Wed, 26 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव कुरलन स्थित कोटि तीर्थ में मंगलवार से आयोजित हुए सांग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि हरियाणवी संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में बसती है। ढोल की थाप, रागिनी की गूंज और कलाकारों की प्रस्तुति पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे। रागिनी गायकों की “लोगों रंगदार जमाने की या क्यूकर चाल पछाणी जागी” जैसी पंक्तियों पर कार्यक्रम तालियों से गूंज उठा।
यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा बल्कि प्राचीन सांग कला को बचाने और नेत्रहीन बच्चों की मदद के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया। राजबीर सांग पार्टी के संचालक रागिनी गायक राजबीर और टीम की ओर से प्रस्तुत यह सांग 10 दिनों तक चलेगा। इसका उद्देश्य श्रीराम ब्लाइंड स्कूल एवं आश्रम पानीपत के नेत्रहीन और बेसहारा बच्चों के लिए सहयोग जुटाना है। रागिनी गायकों ने मंच से लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये बच्चे उनकी जिम्मेदारी हैं और हमारा उद्देश्य उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत का प्रयास :
सरपंच प्रदीप जून ने बताया कि राजबीर सांग पार्टी की हरियाणवी सांग संस्कृति को बचाने की मुहिम सार्थक है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी सांग और रागिनी, जो हरियाणा में कभी मनोरंजन का मुख्य स्रोत हुआ करते थे, आज मोबाइल और आधुनिक साधनों के कारण धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं। ऐसे में उनकी पंचायत ने इस कला को फिर से जीवित करने और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की पहल करते हुए सांग पार्टी को गांव में सजाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें