संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। पहलगाम में मारे गए 26 पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मां वैष्णो सेवा समिति की ओर से शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। संस्था के प्रधान राकेश चौधरी व सदस्यों सहित काफी संख्या में लोगों ने मार्च में हिस्सा लेकर हमले की निंदा की।
मार्च नील नगर मार्केट से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से होते हुए गोल मार्केट में संपन्न हुआ। राजेश वैध ने कहा कि जब कोई बड़ी घटना हो जाती है तो सरकार और सुरक्षा तंत्र भी सक्रिय हो जाता है। सरकार को चाहिए कि लगातार सर्च अभियान चलाकर आतंकियों को ढूंढ़कर मौत की सजा दी जाए।
कैंडल मार्च में भारत शर्मा, नितेश जुनेजा, नवरूप सिंह, बबलू राजेश शर्मा, राजू ग्रोवर, बलकार सिंह, मुकेश, शमशेर सिंह व प्रवीन आदि शामिल हुए।