फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लेफ्टिनेंट के संबंधी बोले, आतंकवाद को करना होगा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद से की अपील, पाकिस्तान को दिखाएं अपनी ताकत, मिटाएं आतंकवाद
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। लेफ्टिनेंट के दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करना होगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि पाकिस्तान को अपनी ताकत दिखाएं और देश से आतंकवाद मिटाएं। पूरा दिन विनय के घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

गांव भूसली के पवन ने बताया कि वे ज्यादा समय लेफ्टिनेंट विनय के साथ नहीं रहे लेकिन पूरे गांव में उसकी सफलता और जज्बे की मिसाल दी जाती है। आतंकियों द्वारा इस तरह की घिनौनी हरकत करना शर्मनाक है। धर्म के नाम पर टारगेट करना और कपड़े उतरवाने ऐसे हालात सहन करने योग्य नहीं हैं। गांव के मनमोहन सिंह ने बताया कि परिवार का व्यवहार मिलनसार है। गांव में उनके सभी के साथ संबंध हैं। विनय और उसके पिता सभी से खुशी से मिलते थे। आतंकियों ने मौके का फायदा उठाकर विनय व अन्य पर्यटकों को वहां टारगेट किया है, जहां पर सेना नहीं थी। यदि उसे गोली न लगती तो आतंकियों को जवाब जरूर देता।
विज्ञापन






होटल से रेकी होने का अंदेशा

रिश्ते के दादा जोगिंद्र शर्मा ने कहा कि जिस होटल में लेफ्टिनेंट विनय और उसकी पत्नी रुके थे। उन्हें अंदेशा है कि वहीं से ही उनकी रेकी की गई थी। आतंकियों ने मौके का फायदा उठाते हुए ऐसे लोगों को टारगेट किया है। सरकार इस पर कड़ा संज्ञान ले। इस तरह की हरकतें ही देश का माहौल खराब करती हैं। ऐसे महौल में हम असुरक्षित हैं।
विज्ञापन






धर्म के नाम पर हमला करना गलत

रिश्ते के भाई भूसली निवासी महेंद्र ने कहा कि सरकार यूं तो देश सुरक्षित हाथों में होने की बात करती है। पर जम्मू और कश्मीर में ही हमारे लोगों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है। जानबूझकर टारगेट किया जाएगा। सेन्य अधिकारी को मारकर आतंकी बड़ी उपलब्धि समझ रहे हैं। सरकार जवाबी कार्रवाई करे। धर्म के नाम पर हमला करना गलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें