फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की जनता भाजपा-कांग्रेस से परेशान : डॉ. अजय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जजपा ने करनाल के जाट भवन में आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लोकसभा चुनाव के बाद वीरवार को जाट भवन में जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में लोक सभा चुनाव में हार की समीक्षा की गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं में विधान सभा चुनाव को लेकर जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों से ही प्रदेश की जनता आजिज आ चुकी है।
विज्ञापन

जजपा अध्यक्ष ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जो भी हों, हमें उनकी परवाह किए बिना निरंतर संघर्ष जारी रखना है। हमारा संघर्ष ही हमें जीत दिलाएगा। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी कार्यकर्ताओं के पास 100 दिन का समय है। जिसमें हम अपनी मेहनत से लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जजपा ने सरकार में हिस्सेदारी के दौरान जो कार्य किए, उन्हें हम जनता तक पहुंचा नहीं पाए। विरोधियों ने दुष्प्रचार करते फायदा उठा लिया। मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन चौधरी, जिला प्रवक्ता यशकरण राणा सहित कई जजपा नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें