फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लोगों को उम्मीद... असंध जिला बना तो सुधेरेंगे हालात

Fri, 24 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

असंध। हलके की जनता का असंध को जिला बनाने का अभियान अब सफल होता नजर आ रहा है। सामाजिक संस्थाओं व हलका निवासियों ने भरपूर जोर लगाया है। इसमें हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए हैं ताकि असंध को जिले का दर्जा मिल सके। हरियाणा में 11 जिले बनाने के प्रस्ताव कमेटी के पास पहुंचे हैं, जिसमें असंध का नाम चर्चा में है। हरियाणा दिवस पर असंध का नाम जिले बनने के साथ घोषित हो सकता है।
विधायक योगेंद्र ने भी रखी मांग
- हिमांशु छाबड़ा ने कहा की हलका विधायक योगेंद्र राणा विधानसभा में पूरजोर तरीके से असंध को जिला बनाने की मांग रख रहे हैं। इनकी बदौलत प्रदेश में जिलों के विस्तारीकरण में असंध का नाम सबसे ऊपर है। मुख्यमंत्री भी प्रयासरत हैं कि जल्द ही हलका जिले में तब्दील होगा।
विज्ञापन

जिला बनने से मिलेगी सुविधाएं

- सतीश बल्हारा ने कहा की प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द हल्के को जिला बनाना चाहिए। इससे हलके का एरिया बढ़ेगा और अनाज मंडी का विस्तार होगा। इससे किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा और रोजगार भी बढ़ेगा।
विधायकों ने भी उठाई आवाज

- साहब सिंह मर्दानखेड़ा ने कहा की असंध को जिला बनाने के लिए लगभग सभी विधायकों ने आवाज उठाई। इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार हलके को जिला घोषित कर दे तो हलके के विस्तारीकरण के साथ आमजन को 70 किलोमीटर दूर अपने कामों के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
अस्पताल व मेडिकल सुविधाएं बढ़ेंगी
- रवि प्रकाश अत्री ने कहा की असंध जिला बनने से हलके में मेडिकल सुविधाएं बढ़ेंगी और नए अस्पताल बनेंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी और मरीजों को इलाज सुविधा समय पर उपलब्ध होगी। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विकास व रोजगार की दृष्टि से पिछड़ा
- दिलबाग सिंह लाडी ने कहा की असंध को जिला बनाने पर ध्यान देना चाहिए। हलका विकास और रोजगार की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। अगर सरकार असंध में विकास करना चाहती है तो उसे जिले का दर्जा देना चाहिए। जिला बनने से रोजगार व व्यापार के साथ सुविधाएं भी आ जाएंगी।
विज्ञापन

शिक्षा का स्तर सुधरेगा
- सुशील छाबड़ा ने कहा की असंध जिला बनने से शिक्षा का स्तर सुधरेगा। स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटर खुलेंगे, जिसका सीधा फायदा हलके के बच्चों को होगा। उन्होंने कहा की हलके में इंडस्ट्री लगेंगी, जिससे व्यापार के साथ-साथ रोजगार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें