फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: फिल्मी स्टाइल में दोनों हाथों में पिस्टल लेकर किए हवाई फायर, करनाल में फैली दहशत; घटना CCTV में कैद

Fri, 06 Sep 2024 05:05 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

इंद्री के डीएसपी सोनू नरवाल ने कहा कि बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक घर के सामने हवाई फायर किए हैं। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं और फायरिंग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
CCTV फुटेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के इंद्री के वार्ड नंबर 2 में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक घर के बाहर फिल्मी स्टाइल में हवाई फायरिंग कर दी। बदमाशों ने घर के बाहर चार राउंड हवाई फायर किए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के बाद परिवार डर गया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस की कई टीमों ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों बदमाश कैद हो गए हैं, जो सीडी डीलक्स बाइक पर सवार थे। पीछे बैठे बदमाश ने बाइक से उतरकर दोनों हाथों में पिस्टल लेकर चार राउंड फायर किए और फिर दोनों बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


जिस घर के बाहर फायरिंग हुई, उसका मालिक इंद्री में एक होटल चलाता है। घर के मालिक चांद और गौरव का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें नहीं पता कि यह फायरिंग क्यों की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही इंद्री के डीएसपी सोनू नरवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से चार गोलियों के खोल बरामद किए हैं।

डीएसपी का बयान
इंद्री के डीएसपी सोनू नरवाल ने कहा कि बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक घर के सामने हवाई फायर किए हैं। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं और फायरिंग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान के लिए टीमों को लगाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है और जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें