फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुंजपुरा की मुख्य सड़क पर जलभराव होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजपुरा। कुंजपुरा गांव से सरफाबाद माजरा व नलवी कलां में मुख्य सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों व लोगों को परेशानी हो रही है। यह समस्या सात गांवों के लिए विकराल बनी हुई है। दुर्भाग्यजनक ग्राम पंचायत व बीडीपीओ प्रशासन इस पर संज्ञान लेने की बजाय मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि ग्राम पंचायत में सरपंच व कुछ पंचों के बीच खींचतान के कारण गांव के विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। सड़क पर भरे पानी से रास्ता अवरुद्ध होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी सही से नहीं हो पा रही है। सरपंच व उसके विपक्ष में खड़े पंचों को वीरवार को बीडीपीओ खंड कार्यालय में बुलाया गया है। यह स्थिति गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले में अवरोध होने से बनी हुई है। कुंजपुरा गांव कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर पानी भरा होने से यहां से लोगों का निकलना दूभर है।
इस कारण से स्कूल में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। बुधवार को गांव की महिलाओं ने बीडीपीओ कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बीडीपीओ प्रशासन एवं ग्राम पंचायत को खरी-खरी सुनाई। महिलाओं के खंड कार्यालय में पहुंचने की सूचना मिलने पर भी, ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पंचों व सरपंच ने यहां तक आने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें