फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशे के खिलाफ लोगों को किया जा रहा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से हरियाणा में बकेट चैलेंज के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा और पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सोशल मीडिया के माध्यम से भी जन-जन तक पहुंचाने का काम हो रहा है।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय घरौंडा में नशे के विरुद्ध शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इसमें हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी, उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा महाविद्यालय पहुंचे और प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी की अध्यक्षता में बकेट चैलेंज कार्यक्रम आयोजित कराया।
छात्रों ने कहा नशा मुक्त जीवन नायाब जीवन। दीपा ढुल ने कहा कि यह अभियान आज के समय में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। नरेश सिंह ने कहा कि वे अपने महाविद्यालय में नशा मुक्त वातावरण बनाने का निरंतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एनसीबी के बकेट चैलेंज को स्वीकार किया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 9050891508 अथवा 1933 अथवा एनसीबी के मानस पोर्टल पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं दे सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें