फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेलो इंडिया के फाइनल में नीरज का आज मनदीप से मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी की अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी खेलो इंडिया में भी अपने खेल की चमक बिखेर रही है। हाल ही में उन्होंने स्पेन में आयोजित पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। इसके बाद वह दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया की पैरा बैडमिंटन की एसएल थ्री स्पर्धा में शामिल हो गई। नीरज ने सीधे सेटों में अपने प्रतिद्वंद्वी को हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में उन्होंने तमिलनाडु की अमूदा श्रीनिवासन को दोनों सेटों में 21-13 के अंतराल से मात दी।
विज्ञापन

अब नीरज ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को उनका अंतिम मुकाबला उत्तराखंड की मनदीप कौर से होना है। खेलों इंडिया के फाइनल मुकाबलों के लिए हरियाणा से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें से दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नितेश कुमार व नीरज करनाल से संबंध रखते हैं। खेलो इंडिया पैरा गेम्स का दूसरा संस्करण 20-27 मार्च तक दिल्ली के तीन स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में छह खेल विधाएं पैरा तीरंदाजी, पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, पैरा टेबल टेनिस, पैरा पावर लिफ्टिंग और पैरा शूटिंग को शामिल किया है। इसमें देशभर के पैरा खिलाड़ी भाग ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें