फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अवैध कॉलोनी में सस्ते प्लॉट का धोखा, ठगे जा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर और जिले में अवैध कॉलोनियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। कॉलोनाइजर जरूरतमंद परिवारों को सस्ती जमीन का लालच देकर फंसा रहे हैं। वैध कॉलोनियों में जहां प्रति गज जमीन का दाम 15 हजार से लेकर 70 हजार रुपये तक है, वहीं अवैध कॉलोनियों में पांच हजार रुपये प्रति गज से ही प्लॉटों की बिक्री शुरू कर दी जाती है। अवैध कॉलोनी के नुकसान से अनजान लोग सस्ती दरों के धोखे में आ जाते हैं।
जिले में करीब 58 स्थानों पर अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इनमें से करीब 20 तो शहर की सीमा से लगती हैं। इन कॉलोनियों में न तो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की मंजूरी है और न ही बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम। फिर भी खुलेआम प्लॉट बेचे जा रहे हैं। आमतौर पर इन अवैध कॉलोनियों का सबसे बड़ा शिकार वे लोग होते हैं, जिनके पास कम बजट होता है। जब सुविधाओं का अभाव सामने आता है तो उन्हें पछताना पड़ता है।
विज्ञापन


डीटीपी की कार्रवाई भी बेअसर

डीटीपी यानी जिला योजनाकार विभाग समय-समय पर कार्रवाई करता है। कई बार अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़ भी की गई लेकिन उसके बाद फिर से खरीद-फरोख्त शुरू हो जाती है। कॉलोनाइजर नए नाम और नकली साइट प्लान के साथ लोगों को गुमराह कर देते हैं। दूसरी ओर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने वाले लोग बाद में परेशानियों के दलदल में फंस जाते हैं। इन अवैध प्लॉटों की रजिस्ट्री तक नहीं हो पाती। यहां न सड़कें पूरी बनती हैं, न बिजली-पानी की सुविधा होती है और न ही सीवरेज का प्रबंधन। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नदारद रहती हैं। कई जगह तो नाले और गंदगी से पूरा इलाका दूषित हो रहा है।
शहर के नजदीक 20 अवैध कॉलोनियां
रेलवे पुल के पास घोघड़ीपुर में करीब 3 एकड़ में, शिव कॉलोनी में रेलवे अंडरपास के पास 1.75 एकड़ में, सेक्टर-16 आंबेडकर भवन के पास 2.5 एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं।
दून वैली कॉलेज के पास 2.5 एकड़ में, मंगल कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे 5 एकड़ में, रामदेव कॉलोनी के पीछे 4.5 एकड़ में, रामदेव कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे 1 एकड़ में, रामदेव कॉलोनी पार्ट-3 के पीछे 3 एकड़ में, पिंगली चौक के पास कैथल रोड पर 1.2 एकड़ में, पिंगली चौक के पास कैथल रोड पर 1.5 एकड़ में, कैथल रोड पर नई पुलिस लाइन के सामने 2.5 एकड़ में काटी जा रही कॉलोनी में अवैध है।
नई अनाज मंडी के पीछे नारायण रोड पर 12 एकड़ में, साईं मंदिर के पास 1.5 एकड़ में, राधा सत्संग भवन के पास 2.2 एकड़ में, घोघड़ीपुर रोड पर 4 एकड़ में, बजीदा रोड पर 12 एकड़ में, घोघड़ीपुर रोड पर डब्ल्यूजेसी कैनाल के पास 1 एकड़ में, बालाजी कॉलोनी के पीछे 3 एकड़ में, कंबोपुरा में 1 एकड़ में, कंबोपुरा की अशोक विहार कॉलोनी के पीछे 4 एकड़ में, बजीदा के रकबे में दहा गांव के पास 4 एकड़ में, मंगलपुर में 2 एकड़ में, मंगलपुर में ही 1.25 एकड़ में, फूसगढ़ में 2.5 एकड़ में कॉलोनी काटी गई है।
विज्ञापन



कॉलोनाइजरों को दी जा रही चेतावनी
जिलेभर में अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी जा चुकी है कि वे इन गतिविधियों को बंद करें। पहले भी डीटीपी की ओर से अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -गुंजन वर्मा, डीटीपी, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें