फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पटवारखाने की बत्ती तीसरे दिन भी बंद, 600 से ज्यादा इंतकाल अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पटवारखाने का बिजली कनेक्शन तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सका। इससे राजस्व कार्य प्रभावित रहा। अब 600 से अधिक इंतकाल लंबित हो गए हैं। जमीन संबंधी अन्य काम भी अटके हुए हैं। नायब तहसीलदार का कहना है कि कि कानूनगो कमेटी को बिजली बिल के भुगतान की जिम्मेदारी दी है। वह भुगतान करवाएगी।

बिजली निगम ने 6.59 लाख रुपये का बकाया बिल न भरने पर बुधवार को कनेक्शन काटा गया था। इसके बाद से ऑनलाइन सेवाएं, दस्तावेज की एंट्री, रिकॉर्ड अपडेट करने और इंतकाल की प्रक्रिया ठप पड़ी हुई है। बुधवार और वीरवार को करीब 300 इंतकाल लंबित थे जो शुक्रवार तक बढ़कर 600 से ज्यादा हो गए।
विज्ञापन


तहसील परिसर में सुबह से ही जमीन मालिक खरीदार और दस्तावेज तैयार कराने आए लोग पहुंचते रहे लेकिन बिजली न होने के कारण कोई काम नहीं हो पाया। कर्मचारियों ने बताया कि सिस्टम चालू न होने से फाइलें आगे नहीं बढ़ सकीं। कई लोग बैंक लोन और रजिस्ट्री से जुड़े कागजात के लिए आए थे जिन्हें वापस लौटना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों ने कहा कि पहले ही राजस्व कार्यों में देरी रहती है, अब बिजली कटने से समस्या और बढ़ गई है। दो दिन से चक्कर लगाने के बाद भी काम न होने से लोगों में रोष है।

-

वर्जन-
बकाया बिल के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। कानूनगो की एक कमेटी बनी हुई है जो बिल जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करती है। कमेटी संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर जल्द समाधान निकालेगी ताकि कामकाज सामान्य हो सके। - राजेश खुराना, नायब तहसीलदार, तहसील करनाल
विज्ञापन

-
अमर उजाला के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द बिल जमा कराने और बिजली निगम के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया है। तहसील के काम प्रभावित होने से सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। - प्रदीप कुमार, एसडीएम, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें