फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सामुदायिक केंद्र में चले ईंट-पत्थर आपातकालीन कक्ष का दरवाजा टूटा

Sat, 28 Feb 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
करनाल के घरौंडा में टूटा सिविल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष का दरवाजा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/घराैंडा। घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार आधी रात को झगड़े के मामले में मेडिकल करवाने आए दो पक्ष भिड़ गए। आपातकालीन कक्ष के पट्टी कक्ष में ईंट-पत्थर फेंके गए। कक्ष का दरवाजा टूट गया। स्टाफ और मरीज डर गए। झगड़े के बाद एसएमओ प्रशांत राणा ने थाना में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई और रात की ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की है। घराैंडा थाना पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

घराैंडा के स्वास्थ्य केंद्र में 25 फरवरी की रात को करीब 12:25 बजे वार्ड-6 घरौंडा निवासी आकाश लड़ाई-झगड़े में घायल होने के बाद कुछ अन्य लोगों के साथ चिकित्सा-कानूनी रिपोर्ट (एमएलआर) कटवाने और इलाज के लिए पहुंचा था। इसी दौरान गांव कोहंड निवासी अनुज भी साथियों के साथ मेडिकल करवाने के लिए आपातकालीन कक्ष में आ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो दोबारा झगड़ा शुरू हो गया। शिकायत के अनुसार दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर फेंके। इससे आपातकालीन कक्ष का दरवाजा टूट गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्टाफ का काम भी बाधित हुआ।
विज्ञापन

घराैंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और तीन पीडीपीपी अधिनियम सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


-

एक पुलिसकर्मी की तैनाती की मांग

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रशांत राणा ने पुलिस से मांग की है कि अक्सर आपातकालीन विभाग में मरीजों के साथ आए लोगों में झगड़ा होता है। इससे डाॅक्टरों व स्टाफ का काम प्रभावित होता है। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में एक पुलिसकर्मी की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें