फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेडिकल काॅलेज में मरीज की मौत इलाज न मिलने का आरोप, हंगामा

Wed, 12 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार देर शाम को इलाज के लिए आई बुजुर्ग महिला रमेशो देवी की मौत हो गई। परिजन ने इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डॉक्टरों पर लापरवाही और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया।
ममता ने पुलिस को बताया कि उनकी मां रमेशो देवी को दस्त की शिकायत थी। वह मंगलवार देर शाम को अपनी मां को अस्पताल लेकर पहुंची थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि काफी देर तक इलाज नहीं किया गया। डाॅक्टर को टोका तो उन्होंने अभद्रता की। इसी दौरान मां की मौत हो गई। उनके भतीजे ने रोष जताया तो सीएमओ (कैजुअल मेडिकल ऑफिसर) ने उसके थप्पड़ जड़ दिया। ममता के अनुसार इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे को बाहर भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद चार अस्पताल कर्मी उसे घसीटते हुए अंदर ले आए और पिटाई की। ममता ने कहा कि जब उन्होंने भतीजे को छुड़ाने की कोशिश की तो अस्पताल स्टाफ ने उनका भी गिरेबान पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो सिविल लाइन थाना पुलिस ने भी उनके साथ अभद्रता की। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि डॉक्टर के साथ परिजनों का झगड़ा था। महिला के परिजनों ने जो शिकायत दी है, उसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें