फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कड़ी धूप में यात्रियों को खड़े रहकर करना पड़ रहा बसों का इंतजार

Sun, 24 May 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्तमान दौर में तेजी से बढ़ते विकास क्रम के बावजूद यात्रियों को कड़ी धूप में खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई गांव ऐसें हैं, जिनमें रोडवेज विभाग आज भी बस क्यू शेल्टर नहीं बनवा पाया। ईशरगढ़ से बाबैन के बीच गांव बिंट को छोड़कर किसी भी गांव में क्यू शेल्टर नहीं है।
विज्ञापन

इसी तरह खैरी, खैरा, टाटकी, टाटका, अंटेहड़ी से बरगट तक शेल्टर नहीं बनाया। वहीं सिरसमा, दौलतपुर, कड़ामी, मुनियारपुर, छारपुर, मुकरपुर, हरिपुर सहित थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा और बाबैन क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत गांवों में बस क्यू शेल्टर की व्यवस्था नहीं है। नौकरीपेशा, छात्र छात्राएं और आमजन लंबे समय से इसके निर्माण की मांग करते आए हैं। कई गांवों के लोगों और पंचायतों ने विभाग को मांगपत्र भी दिए हैं, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हो सका।
सिरसमा में नहीं बनाया क्यू शेल्टर : राजीव
सिरसमा वासी सुशील, राजीव, सचिन, चिराग ने बताया कि उनके समय से अब तक गांव में बस क्यू शेल्टर नहीं बनाया गया। गर्मी सर्दी बारिश तूफ़ान में ऐसे ही खुले में खड़े रहकर वाहन का इंतजार करना पड़ता है। सरकार को ध्यान देकर रोडवेज के क्यू शेल्टर का इंतजाम कराना चाहिए।
विज्ञापन

जानकारी लेकर बनाए जाएंगे शेल्टर : समिंदर

महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने हाल ही में चार्ज संभाला है। संबंधितों से जानकारी लेकर आगामी कार्यवाही अमल में लाए जाएगी। यात्रियों की परेशानी को दूर करने की दिशा में काम होगा। जहां अधिक जरूरत होगी, वहां सर्वे करा कर क्यू शेल्टर बनवाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें