शाहाबाद। शनिवार को द्वार के पुनः शुभारंभ मौके उपस्थित संगत। स्वयं
शाहाबाद। करीब पांच साल से अधूरा पड़ा शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वार का निर्माण कार्य शनिवार को आखिरकार दोबारा शुरू हो गया है। खालसा ने बताया कि 9 मार्च को संगत का प्रतिनिधिमंडल उनके साथ जिले के सांसद नवीन जिंदल से मिला और निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग रखी थी। सांसद नवीन जिंदल के हस्तक्षेप के बाद अब द्वार का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ है। शाहाबाद-बराड़ा रोड पर रुक्मणि राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास बन रहे इस ऐतिहासिक द्वार का काम शुरू होने पर सिख संगत में खुशी की लहर है।
मंजीत सिंह खालसा ने बताया कि यह द्वार लंबे समय से संगत की प्रमुख मांग रही है, जबकि 20 फरवरी 2021 को द्वार का शिलान्यास किया गया था। उस समय इसे एक वर्ष में पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य बीच में बंद हो गया था। अब पिछले लंबे समय तक केवल लोहे का ढांचा खड़ा रहने से संगत में रोष बढ़ता जा रहा था। एचएसजीएमसी और विधानसभा चुनाव के दौरान भी इस मुद्दे को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। हरभजन सिंह सेठी, हरविंदर सिंह बिंद्रा, मोहन सिंह, हरजीत सिंह कोहली, दलजीत सिंह, दलविंदर सिंह, और हरजिंदर सिंह मौजूद रहे।