फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट की सभी पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

Tue, 01 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर, उजाला ब्यूरो /करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले दस दिनों से दिल्ली अंबाला रूट पर चलने वाली दर्जनों ट्रेनें अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ सकी हैं। जिनमें सबसे अधिक संख्या पैसेंजर ट्रेनों की है। रूट की सभी पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं रेलवे को भी पिछले दस दिनों में करोड़ाें रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। वहीं रेलवे अधिकारियों की माने तो रूट की सभी ट्रेनों की बहाली में कई दिनों का समय और लग सकता है। 
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन के चलते बीते सप्ताह शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे समुदाय के विशेष के लोगों ने पानीपत व सोनीपत के बीच ट्रैक पर कब्जा कर ट्रेनों की गति को रोक दिया था, उसके बाद आंदोलन समाप्त होने के बाद भी अभी तक रूट की सभी ट्रेनें अपने निर्धारित शेड्यूल पर नहीं चल सकी हैं। रूट की सभी 14 पैसेंजर ट्रेनें अभी तक पटरी पर नहीं लौटी हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कु छ तक नीकी कारणों के चलते अभी तक पैसेंजर ट्रेनें शुरू नहीं हुई है। यात्रियों को जल्द ही पैसेंजर ट्रेनों की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें