- रेलगाड़ियों का इंतजार करते दिखे यात्री
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिल्ली-अंबाला मार्ग के अप और डाउन ट्रैक पर दौड़ने वाली रेलगाड़ियां लेट हो रही हैं। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के अलावा दैनिक यात्रियों को भी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है।
मंगलवार को भी ट्रेन नंबर 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर करीब पौने दो घंटे की देरी के बाद सवा 12 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय से सवा घंटे की देरी के बाद 07:14 बजे, ट्रेन नंबर 12057 दौलतपुर जनशताब्दी सवा घंटे की देरी के बाद 05:36 बजे पहुंची। इसके अलावा ट्रेन नंबर 14507 फाजिल्का एक घंटे की देरी के बाद शाम को चार बजे, ट्रेन नंबर 12497 शान ए पंजाब एक घंटे की देरी के बाद 09:10 बजे, ट्रेन नंबर 11078 झेलम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी के बाद सुबह 08:45 बजे, ट्रेन नंबर 22451 भी एक घंटे की देरी के बाद दोपहर को एक बजे करनाल पहुंची।
दूसरी ओर ट्रेन नंबर 11057 अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौने घंटे की देरी के बाद सुबह 06:45 पर, ट्रेन नंबर 12715 सचखंड एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12925 पश्चिम एक्सप्रेस, ट्रेन भी पौने घंटे लेट स्टेशन पहुंची। ट्रेन नंबर 14795 एकता एक्सप्रेस भी आधे घंटे की देरी से आई। इनके अलावा 15 से 25 मिनट की देरी से चलने वाली ट्रेनों में ट्रेन नंबर 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 64541 पानीपत अंबाला मेमू, ट्रेन नंबर 22429 पठानकोट एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14717 हरिद्वार एक्सप्रेस शामिल रहीं।