घरौंडा सभा को संबोधित करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। सूचना विभाग
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को घरौंडा के गांव अलीपुर खालसा, फरीदपुर और कलहेड़ी में 4 करोड़ 4 लाख 75 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। विस अध्यक्ष ने अलीपुर खालसा में 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले परशुराम भवन और 65 लाख रुपये की कीमत से बनने वाले कम्युनिटी हॉल में एडिशनल हॉल का शिलान्यास किया। इसके बाद फरीदपुर में 80 लाख से बनने वाले कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास, 35 लाख से बनी लाइब्रेरी और 57 लाख से जोहड़ के सौंदर्यीकरण के कार्य का उद्घाटन किया। इसके साथ ही गांव कलहेडी में 11.73 लाख की लागत से बनी लाइब्रेरी, 10.70 लाख से बनी वाल्मीकि चौपाल, 5 लाख रुपये से रोड़ चौपाल का रिनोवेशन का उद्घाटन। फिर 65 लाख की लागत से बनने वाले कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास किया।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में महिला हॉल का निर्माण किया जाएगा। इन हॉलों के बनने से ग्रामीण महिलाओं को भजन-कीर्तन, सत्संग और अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित और साझा स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर एसडीएम राजेश सोनी, सरपंच मनोहर लाल, पूर्व सरपंच नरेश मिगलानी, वाइस चेयरमेन सुनील मिगलानी, पंचायत मेंबर जगदीश, मेघराज, विश्वास शर्मा, मास्टर पृथ्वी सैनी, बाबूराम, रामनिवास शर्मा, प्रवीण शर्मा, मांगे राम, बलजीत कुमार, सुरेंद्र कुकरेजा आदि मौजूद रहे।