फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Sun, 28 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विलाप करता मृतक का बेटा स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित अल्फा सिटी के सामने शनिवार की दोपहर को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सुल्तानपुर गांव निवासी महिला केला देवी (62) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सुल्तानपुर गांव निवासी जयभगवान ने बताया कि वह शनिवार को बाइक पर सवार होकर पत्नी केला देवी के साथ करनाल आए थे। यहां से अपना काम निपटाने के बाद दोनों बाइक पर गांव की तरफ जा रहे थे। जब उनकी बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्फा सिटी के सामने पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। उनकी पत्नी हाईवे के बीच गिर गई। बाइक से गिरते ही वह ट्रक की चपेट में आ गई। तेज रफ्तार ट्रक उनकी पत्नी को रौंदते हुए आगे निकल गया। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभगवान को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें