फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: परमवीर ने देश और प्रदेश का नाम किया रोशन, टोरंटो विश्वविद्यालय में मिला UTM लीडरशिप अचीवमेंट अवॉर्ड

Wed, 30 Apr 2025 12:03 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

सार

परमवीर वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में पढ़ाई कर रहे हैं और उन्हें प्रतिष्ठित लेस्टर बी. पीयर्सन इंटरनेशनल स्कॉलरशिप मिली है। सेंट थ्रेसा कॉन्वेंट स्कूल, करनाल के पूर्व छात्र परमवीर की इस उपलब्धि से उनका परिवार खुश है। 
विज्ञापन
परमवीर सिंह को मिला UTM लीडरशिप अचीवमेंट अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के परमवीर सिंह ने यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में यूटीएम लीडरशिप अचीवमेंट अवॉर्ड हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। परमवीर सिंह निफा के चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नू और मंजीत कौर पन्नू के बेटे हैं। 

विज्ञापन


परमवीर वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में पढ़ाई कर रहे हैं और उन्हें प्रतिष्ठित लेस्टर बी. पीयर्सन इंटरनेशनल स्कॉलरशिप मिली है। सेंट थ्रेसा कॉन्वेंट स्कूल, करनाल के पूर्व छात्र परमवीर की इस उपलब्धि से उनका परिवार, स्कूल और शहर गौरवान्वित है। यह पुरस्कार वैश्विक जुड़ाव, अंतर-सांस्कृतिक संवाद और समावेशी नेतृत्व में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। परमवीर को उनके वैश्विक जागरूकता अभियानों, नेतृत्व विकास और कैंपस में विविध समुदायों के बीच समानता को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान मिलने के बाद परमवीर के दादा-दादी साधा सिंह पन्नू और मोहिंदर कौर पन्नू ने कहा परमवीर की यह उपलब्धि हमारे परिवार, शहर और देश के लिए गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में और उपलब्धियां हासिल करेगा। 
विज्ञापन


करनाल से वैश्विक मंच तक परमवीर का सफर समर्पण और दूरदर्शिता का प्रतीक है। करनाल में रहते हुए उन्होंने “स्पीक अप फ्रेंड”अभियान चलाकर किशोरों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस अभियान के तहत उनके द्वारा आयोजित सबसे लंबे वेबिनार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें