फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फुटपाथ पर बना दी पार्किंग, सज रहे बाजार...राहगीर सड़क पर

विज्ञापन
सेक्टर 12 के फुटपाथ पर दुकान वाले ने रखा सामना संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्य सड़कों के साथ बनाए गए फुटपाथ पर कब्जे हैं। पैदल चलने वालों के लिए जगह ही नहीं बची है। फुटपाथ पर कहीं पार्किंग बना दी गई है तो कहीं बाजार सज रहे हैं। पैदल लोगों के सड़क पर चलने से हादसों का भी खतरा बढ़ गया है।
एक दिन पहले निगम टीम ने नो वेंडिंग जोन में महाराजा अग्रसेन चौक से श्रीमद्भगवद् गीता द्वार और आईटीआई चौक से सेक्टर-9 तक सड़क किनारे लगी रेहड़ियों को हटाने का दावा किया था। शुक्रवार को इन स्थानों पर फिर से अतिक्रमण हो गया।
विज्ञापन


मुगल कैनाल से निर्मल कुटिया तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर अतिक्रमण है। रेहड़ी फड़ी वालों ने कई जगह पूरे फुटपाथ को घेर रखा है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की पार्किंग देखने को मिली। यही हाल पूरे मुगल कैनाल एरिया में देखने को मिला। यहां के दुकानदारों ने भी दुकानों के सामने फुटपाथ को घेर लिया। मुगल कैनाल फेज-1 के आखिर में फुटपाथ पर इतना सामान देखने को मिला कि वहां फुटपाथ तक नजर नहीं आया। यहां से घंटा घर चौक होते हुए रेलवे रोड तक अतिक्रमण देखने को मिला। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के सामने नाले पर भी अतिक्रमण दिखा।


निगम कार्यालय के सामने फुटपाथ पर पार्किंगनगर निगम कार्यालय के ठीक सामने सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर पार्किंग बना दी गई है। इस सड़क के ठीक सामने पार्किंग के लिए विशेष जगह तैयार की गई है। सड़क के दोनों ओर खाली मैदान भी हैं। निगम कार्यालय और सचिवालय के ठीक सामने भी कुछ रेहड़ी फड़ी वालों ने अस्थायी कब्जे कर लिए हैं। यही हाल नो वेंडिग जोन का है। अग्रसेन चोक से लेकर गीता द्वार के रास्ते पर रेहड़ी और फड़ वालों का कब्जा है।

सेक्टरों के भी हालात बदत्तर-
सेक्टर-9 वाली सड़क पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। यहां दुकानों के सामने फुटपाथ को दुकानदारों ने घेर रखा है। सेक्टर-13 मार्केट के हालात सबसे ज्यादा खराब मिले। इसी रास्ते पर सेक्टर-13 एक्सटेंशन के पास फुटपाथ पर फास्टफूड संचालकों ने रेहड़ी लगा रखी हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
नगर निगम अधिकारियों को शहर की सभी सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निगम भी समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का काम करता है। -रेणु बाला गुप्ता, मेयर, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें