फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: संदिग्ध परिस्थिति में ई-रिक्शा चालक की माैत, ट्रांसपोर्टर से था विवाद

Sat, 21 Mar 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सुरेश फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर में कंबोपुरा के पास ट्रांसपोर्टर की दुकान के नजदीक वीरवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में मदनपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक सुरेश (40) की माैत हो गई। सुरेश कोरियर डिलीवरी का काम करता था। मृतक के परिजन ने ट्रांसपोर्टर पर पार्सल गुम होने के बारे में परेशान करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार देर रात तक परिजन ट्रांसपोर्टर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे रहे। उनका कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, वे शव नहीं लेंगे। मधुबन थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सुरेश के चाचा राजपाल ने आरोप लगाया कि 11 मार्च को उनके भतीजे सुरेश की ई-रिक्शा से ट्रांसपोर्टर पार्सल गुम हो गया था। ट्रांसपोर्टर उनके भतीजे को एक सप्ताह से परेशान कर रहा था। ट्रांसपोर्टर पार्सल की एवज में कभी डेढ़ लाख रुपये का बिल तो कभी 14-15 लाख रुपये का बिल होने की बात कहता था। ट्रांसपोर्टर पुलिस और कंपनी का नाम लेकर डराता था। इसी के कारण सुरेश तनाव में रहता था। हालांकि पार्सल पहले ही डिलीवर किया जा चुका था।
विज्ञापन

चाचा का आरोप है कि ट्रांसपोर्टर ने पार्सल को वापस मंगवाया था और दोबारा डिलीवरी के दौरान वह गुम हो गया था। जिस पार्सल पर विवाद चल रहा था, वह वीरवार को मिल भी गया था। सुरेश को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई और उस पर लगातार दबाव बनाया गया। उन्होंने बताया कि सुरेश इतना परेशान था कि बुधवार को वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। परिजन ने उसे घर से नहीं निकलने दिया था।


पेशाब के लिए गया और गिर गया सुरेश

कंबोपुरा धर्मकांटे के सामने ट्रांसपोर्ट की दुकान के पास सुरेश की माैत हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में सामने आया कि सुरेश करीब साढ़े तीन बजे ई-रिक्शा से उतरा और पेशाब के लिए गया, फिर वापस आकर बैठ गया। करीब चार बजकर पांच मिनट पर वह दोबारा ई-रिक्शा से उतरा और शौचालय की तरफ गया, जहां वह गिर गया। वहीं पर उसका शव मिला।
विज्ञापन


-

वर्जन

मदनपुर की सुरेश की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत हुई है। परिवार की ओर से कोरियर विवाद की बात भी जांच में सामने आई है। परिजन की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत के असली कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लग पाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है। -गाैरव पुनिया, थाना प्रभारी, मधुबन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें