फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निसिंग में 1.61 करोड़ से बनने वाले पार्क का शुभारंभ,

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग में 1.61 करोड़ से बनने वाले पार्क का शुभारंभ
विज्ञापन

-विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: विधायक
फोटो 103
संवाद न्यूज़ एजेंसी
निसिंग।
हलका विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने कहा कि सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा करते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
विधायक शुक्रवार को निसिंग में नगरपालिका चेयरमैन रोमी सिंगला, ग्रामीण सरपंच प्रतिनिधि नवाब सिंह लागर और सचिव शैलेंद्र शर्मा की मौजूदगी में 1 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान चेयरमैन रोमी सिंगला, नवाब सिंह लागर, पार्षद लब्बू जांगड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विधायक का स्वागत किया।

विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने कहा कि निसिंग नगरवासियों की लंबे समय से पार्क की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि करनाल-कैथल व बरास मार्ग पर बनने वाला यह पार्क सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त होगा जिससे क्षेत्र के लोगों को सैर, विश्राम और स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा। इसके निर्माण से आसपास फैली गंदगी से भी राहत मिलेगी और शहर की सुंदरता में इजाफा होगा।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लोगों को कैरी बैग भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद ओंकार सिंह, जसवीर चौहान, पार्वतीश शर्मा, राजपाल भोला, गुलाब सिंह, रविंद्र शर्मा, राजकुमार राणा, काला शर्मा, राकेश गोयल, निशांत राणा, नवीन कुमार, गीता रानी, रवि भार्गव, सतीश गोयल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें