फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंचायत सचिव की कार पर पथराव कर किया हमला

Sun, 08 Oct 2023 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

सचिव के बयान पर कार्रवाई कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/असंध। असंध बाईपास के सालवन राेड पर शराब की दुकान के पास हुडदंगबाजी कर रहे कुछ दबंग युवकों ने कार सवार ग्राम सचिव पर पथराव करते हुए जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने कार के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सचिव के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस को दिए बयान में असंध ब्लॉक के ग्राम सचिव जगबीर दहिया ने बताया कि वह साेनीपत के भट्टगांव का रहने वाला है। वह असंध ब्लाॅक में बताैर ग्राम सचिव कार्यरत है। उसके पास पाेपड़ा, बाहरी का चार्ज है। वह शनिवार को इन गांवाेंं में गया था। शाम को करीब साढे सात बजे उसे ब्लाॅक में रुकना था।
विज्ञापन

सफीदाें राेड बाइपास की तरफ बीडीपीओ कार्यालय की ओर जाने लगा तो सालवन चाैक के पास पहुंचा ताे शराब की दुकान के पास कुछ युवक हुड़दंगबाजी कर रहे थे। जब उसने उन्हे हटने के लिए बाेला ताे युवको उसे मारने के लिए दौड़े। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। वह अपनी गाड़ी लेकर बीडीपीओ कार्यालय की तरफ आ गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक का गेट बंद हाेने के कारण अंदर नहीं जा सका। इसी बीच चार आरोपी युवक एक बाइक पर सवार हाेकर उसके पीछे आए और कार पर पथराव कर दिया। पथराव से उसकी कार के शीशे टूट गए। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उस पर हमलाकर दिया। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। लोगों तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें